January 25, 2025
fire

झपहां सीआरपीएफ फायरिंग बट पर अभ्यास के दौरान कार्बाइन के मिस फायर करने से दो महिला सिपाही घायल हो गईं। गोली दोनों के पांव में लगी है। उन्हें एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है। दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घायल दोनों महिला सिपाही गोपालगंज की निवासी हैं।

जानकारी के मुताबिक, गोपालगंज जिला बल के सिपाहियों को चार दिन की प्रैक्ट्सि के लिए झपहां सीआरपीएफ फायरिंग बट पर लाया गया है। यहां पर फायरिंग प्रैक्टिस कराई जा रही है। दोपहर ढाई बजे कार्बाइन साफ करने के दौरान मिस फायरिंग से – निकली गोली महिला सिपाही ज्योति कुमारी और सविता कुमारी को जा लगीं। गोली लगते दोनों गिर गई। अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। दोनों सिपाहियों ने कहा कि गोली किधर से आई, कैसे चली पता ही नहीं चला।

एसडीपीओ टाउन टू टू ने बताया कि गोपालगंज जिला बल के पुलिसकर्मी फायरिंग प्रैक्टिस के लिए आए थे। एक हवलदार से मिस फायरिंग हुई है। इलाजरत महिला सिपाहियों का बयान दर्ज किया जाएगा, जिसके आधार पर कार्रवाई होगी। घटना की जानकारी गोपालगंज पुलिस अधीक्षक को दी गई है। इधर, बता दें कि सूचना मिलने के बाद गोपालगंज एसपी अवधेश दीक्षित ने पूरे मामले की जानकारी ली और फायरिंग प्रैक्टिस के लिए आए पुलिस लाइन डीएसपी से रिपोर्ट मांगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *