नवल टाटा हॉकी अकादमी के दो कैडेट्स आशीष तानी पूर्ति व पे्रमचंद सोय ने काकामिगहारा (जापान) में होने वाले आगामी मेंस अंडर-18 एशिया कप 2026 के लिए 18-सदस्यीय भारतीय पुरुष हॉकी टीम की राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बना ली है।
टूर्नामेंट 29 मई से 6 जून तक आयोजित होने वाला है. यह अंतिम चयन हाल ही में भोपाल में 15 मई से 20 मई तक हुई भारत व ऑस्ट्रेलिया अंडर-18 द्विपक्षीय सीरीज के बाद हुआ है, जिसमें एनटीएचए के तीन कैडेट्स—जिनमें जेसन कंडुलना भी शामिल थे शुरुआत में 24-सदस्यीय संभावित टीम में शामिल हुए थे।
उन मैचों के दौरान डिफेंस में आशीष व मिडफील्ड में प्रेमचंद के असाधारण व बेहतर प्रदर्शन ने ही उनकी जगह बनायी।
