February 12, 2026
TRUCL

गांधी सेतु पर हाजीपुर की ओर पाया संख्या 20 के पास दो ट्रकों की टक्कर के बाद वाहनों का आवागमन प्रभातिव हो गया। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को लेन से हटाया गया। इसके बाद वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका। दुर्घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। ट्रकों की टक्कर के बाद रविवार को सेतु के पश्चिमी लेन पर जाम की स्थिति बन गयी। टक्कर की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को हटाकर परिचालन सामान्य करोन का प्रयास करने लगी। यातायात डीएसपी अनिल कुमार ने बताया कि ट्रकों की टक्कर में कोई भी जख्मी नहीं हुआ है। दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से लेन से हटाकर वाहनों का आवागन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *