फिल्म ‘धमाल’ गैंग फिर से बड़े पर्दे पर लौट आई है. 10 जुलाई को रिलीज हुई कॉमेडी एंटरटेनर की ओपनिंग जरूर थोड़ी स्लो रही, लेकिन वीकेंड में इसने जबरदस्त कमाई की है.
“धमाल 4” ने ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये की नेट कमाई की थी. दूसरे दिन यानी शनिवार को कलेक्शन में उछाल आया और इसने 22.50 करोड़ रुपये अपने नाम किए. अब तीसरे दिन यानी रविवार को छुट्टी का पूरा फायदा अजय देवगन की फिल्म को मिला और इसने 28.50 करोड़ का बिजनेस किया. इसी के साथ भारत में फिल्म का तीन दिनों का कलेक्शन 65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया.
