November 27, 2026
images (5)

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में फिल्म ‘रामायण’ की टीम से मुलाकात की और भगवान श्रीराम के कर्तव्य पालन, त्याग तथा सत्यनिष्ठा के आदर्शों को सिनेमा की आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास की सराहना की।

शाह ने गुरुवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “रामायण’ फ़िल्म की टीम से नई दिल्ली में भेंट की। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम ने अपने जीवन से कर्तव्य पालन, त्याग व सत्यनिष्ठा के जो आदर्श स्थापित किए, उन्हें सिनेमा की आधुनिक तकनीक के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के इस अभिनव प्रयास के लिए पूरी टीम को बधाई।”

इस मुलाकात में फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी, भगवान राम की भूमिका निभा रहे अभिनेता रणबीर कपूर, अभिनेत्री साई पल्लवी आदि मौजूद थे।

गृह मंत्री ने फिल्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए भारतीय संस्कृति और परंपरा के महत्वपूर्ण महाकाव्य रामायण को आधुनिक सिनेमा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयास को सराहनीय बताया।

फिल्म ‘रामायण’ भारतीय महाकाव्य रामायण पर आधारित है। इसके माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मूल्यों को आधुनिक सिनेमाई तकनीक के जरिए दर्शकों के सामने प्रस्तुत करने का प्रयास किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *