May 29, 2026
TATA STEEL (1)

विश्व पर्यावरण क दिवस के उपलक्ष्य मेें टाटा स्टील की ओर से झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) के क्षेत्रीय कार्यालय के सहयोग से जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा. विश्व पर्यावरण दिवस के वैश्विक थीम नाउ फॉर क्लाइमेट के अंतर्गत आयोजित इन पहलों के माध्यम से कंपनी ने पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया. जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में ‘ईको आर्ट स्प्लैश’ं लाइव पेेंटिग प्रतियोगिता समेत अन्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिनमें छात्रों ने भाग लिया. कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता विकसित करना व उन्हें जलवायु परिवर्तन के खिलाफ सकारात्मक कदम उठाने के लिए प्रेरित करना था।

टाटा स्टील की ओर से जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में ‘ईको आर्ट स्प्लैश’ नामक लाइव पेंटिंग प्रतियोगिता था, जिसका आयोजन सुबह 8 से 9 बजे तक किया गया, जिसमें कक्षा 4 से 12 तक के करीब 400 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतिभागियों ने रंगों और कलात्मक अभिव्यक्तियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता की रक्षा तथा जलवायु परिवर्तन जैसी गंभीर चुनौतियों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया. उसके बाद 8.30 बजे से 9.30 बजे तक ‘ईको एलीगेंस‘ फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 1 से 3 तक के छात्रों ने भाग लिया. नन्हे प्रतिभागियों ने प्रकृति के अलग-अलग स्वरूपों व पर्यावरण संरक्षण के संदेश को आकर्षक वेशभूषा धारण कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया।

इस मौके पर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (जेएसपीसीबी) जूनियर एनवायरनमेंटल इंजीनियर अनिल सक्सेना ने प्रतिभागियों के उत्साह व पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी संवेदनशील और सार्थक अभिव्यक्तियों की सराहना की. विश्व पर्यावरण दिवस समारोह की व्यापक श्रृंखला के अंतर्गत टाटा स्टील द्वारा कई अन्य पहलें भी आयोजित की जा रही हैं जिसमें ‘मस्ती की पाठशाला’ के माध्यम से बच्चों के साथ सहभागिता आधारित गतिविधियां, वृक्षारोपण कार्यक्रम व सस्टेनेबिलिटी विशेषज्ञों के साथ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *