July 13, 2026
TATA STEEL (1)

टाटा स्टील कर्मचारियों का लंबित ग्रेड रिवीजन पर फिलहाल 10-12 दिनों के लिए फिर वार्ता टल गई है. गुरुवार को टाटा स्टील प्रबंधन व टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच ग्रेड रिवीजन को लेकर चल रही वार्ता फिर टूट गई है. वहीं यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी शुकवार को फिर अपनी पत्नी के इलाज के सिलसिले में नई दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

टाटा स्टील कर्मचारियों के लंबित ग्रेड रिवीजन को लेकर गुरुवार की दोपहर करीब दो बजे कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर अत्रेयी सन्याल के साथ टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी, डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह व महामंत्री सतीश सिंह की बैठक हुई, जो करीब साढ़े तीन घंटे चली. बैठक में कंपनी की चीफ पीपुल ऑफिसर कर्मचारियों का ग्रेड रिवीजन आठ वर्षों के लिए, 8 प्रतिशत एमजीबी व डीए 3 रुपये परप्वाइंट से बढऩे के लिए तैयार नहीं हैउन्होंने कहा कि एमजीबी या डीए परप्वाइंट में बढ़ोतरी का असर सभी कंपनियों में पड़ेगा जहां ग्रेड रिवीजन लंबित है।

इस तरह से उन्होंने प्रबंधन के दिए गए प्रस्ताव को बढऩे से इंकार कर दिया वहीं यूनियन की मांग का खारिज कर दिया. ऐसे में फिलहाल ग्रेड रिवीजन पर कुछ दिनों के लिए फिर ग्रहण लग गया. अब यूनियन अध्यक्ष के नई दिल्ली से आने के बाद ही वार्ता होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *