July 17, 2026
bihar

भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के शुभ अवसर पर एफटीएस युवा, जमशेदपुर द्वारा इस्कॉन कदमा के सहयोग से हरिजन बस्ती, ठक्कर बापा गोल चक्कर में एक सेवा शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य “सेवा ही साधना, सेवा ही आराधना” के भाव को जन-जन तक पहुँचाना था।
इस सेवा अभियान के अंतर्गत श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों के बीच लगभग 1,500 जूस पैकेट वितरित किए गए। पूरे कार्यक्रम में एफटीएस युवा के सदस्यों ने उत्साह, समर्पण एवं सेवा भावना के साथ सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर समाज सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों का प्रेरणादायक उदाहरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के संयोजक रौनक सोनथालिया के नेतृत्व में पीयूष चौधरी, पूनम अग्रवाल, विकास शर्मा, प्रवीण अग्रवाल, रिया अग्रवाल, श्वेता गोयल, दिव्या पांडेय, निधि मित्तल, विवेक अग्रवाल एवं ऋषि जालान ने सेवा कार्य में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
एफटीएस युवा के पदाधिकारियों ने कहा कि रथ यात्रा केवल आस्था और श्रद्धा का पर्व नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की भी प्रेरणा देती है। सच्ची भक्ति तभी सार्थक होती है जब वह सेवा, करुणा और मानव कल्याण के रूप में समाज तक पहुँचे।
एफटीएस युवा भविष्य में भी इसी प्रकार के सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक सहायता एवं सकारात्मक संदेश पहुँचाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। भगवान श्री जगन्नाथ से प्रार्थना है कि वे सभी को सेवा, एकता, सद्भाव और धर्म के मार्ग पर निरंतर अग्रसर रहने की शक्ति एवं प्रेरणा प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *