टाटा टी गोल्ड के लिए यूगोव द्वारा पश्चिम बंगाल में किए गए एक अध्ययन के अनुसार, 25 से 40 वर्ष के 68% उपभोक्ता महंगे उपहारों के बजाय अपनों के साथ चाय पीना और समय बिताना अधिक पसंद करते हैं। सर्वेक्षण में शामिल 83% लोगों का मानना था कि दुर्गा पूजा परिवार के साथ पर्याप्त समय बिताने से पहले ही समाप्त हो जाती है, जबकि 94% लोगों ने चाय को साथ बैठने और बातचीत का एक बेहतरीन अवसर बताया।
इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए टाटा टी गोल्ड ने अपना उत्सव अभियान ‘एकसाथई गोल्ड – साथ होना ही सोना है’ लॉन्च किया है। इसके टीवी विज्ञापन में मां और बेटे के रिश्ते के माध्यम से साथ बिताए पलों के महत्व को खूबसूरती से दर्शाया गया है। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के अध्यक्ष शरत वर्मा और मॉन्क्स के मुख्य क्रिएटिव अधिकारी संदीपन भट्टाचार्य ने अभियान के इस आत्मीय संदेश को रेखांकित किया।
