September 2, 2026
image (1)

मालसलामी थाना क्षेत्र के गुरु का बाग मार्ग स्थित रुकमणी इन होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने मंगलवार को उद्भेदन किया। अनैतिक कार्य में शामिल पांच युवतियों को पुलिस ने हिरासत में लिया और 12 युवकों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल से 14 मोबाइल, चार बोतल शराब, 37 हजार 182 रुपये समेत आपत्तिजनक सामान बरामद किया। पुलिसिया पूछताछ में धंधे में शामिल होटल प्रबंधक की संलिप्तता सामने आई है।
गिरफ्तार युवकों में नौ 18 से 23 वर्ष के जबकि दो 32 से 35 तथा एक 55 वर्ष का है। यह जानकारी मंगलवार को एएसपी राजकिशोर सिंह ने दी। एएसपी ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत पुलिस टीम ने रुकमणी इन होटल में औचक छापेमारी की। पंजी की जांच करने पर पता चला कि कमरा संख्या 109 एक युवक के नाम पर आवंटित है। आशंका होने पर पुलिस ने कमरे को खुलवाया तो वहां दो युवक व एक युवती को अत्यंत आपत्तिजनक स्थिति पाया। पुलिस ने कमरे से शराब की बोतल, सिगरेट व कई अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किया। कमरे से गिरफ्तार युवक ने पुलिस को बताया कि होटल के प्रबंधक और कर्मी की मिलीभगत से उसे युवती उपलब्ध कराई गई थी। इसके एवज में होटल प्रबंधक ने पांच हजार व शराब के लिए अलग से पैसा लिया है।
हिरासत में ली गई युवतियों ने बताया कि होटल के प्रबंधक व कर्मी द्वारा गलत काम के बदले 15 सौ रुपये भुगतान किया जाता है। होटल प्रबंधक ने पुलिसिया पूछताछ में बताया कि होटल मालिक की सहमति से सेक्स रैकेट चला रहा था।
प्रबंधक की निशानदेही पर पुलिस ने होटल के कमरा संख्या 103 से तीन पुरुष व एक युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। कमरे से दो बोतल शराब, सिगरेट और आपत्तिजनक सामान मिले।
गिरफ्तार युवतियों ने महिला पुलिस पदाधिकारी को बताया कि कंकड़बाग के 70 फीट के यश कुमार उर्फ यशराज कुमार युवतियों को बुक कर रात में उन्हें गाड़ी से लाने ले जाने का काम करता है। हिरासत में ली गई युवतियों की निशानदेही पर मालसलामी थाना पुलिस ने बेउर स्थित साईंचक मोहल्ला के यश कुमार के फ्लैट पर छापेमारी कर तीन अन्य युवतियों व पांच युवकों को अत्यंत ही आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।
गिरफ्तार युवकों में मालसलामी थाना क्षेत्र के मथनीतल का अमन कुमार व गौरव कुमार, चैनपुरा का सौरभ कुमार, बुंदेल टोली के अजीत कुमार सिंह (होटल प्रबंधक), विक्की कुमार व शहादरा का सूरज कुमार है। इसके अलावा कंकड़बाग का यश कुमार उर्फ यशराज, प्रिंस कुमार, लखीसराय का माधव कुमार, कंकडबाग का प्रिंस कुमार, बाईपास दुजरा का मो. साहू, अरवल का मनोज कुमार, धवलपुरा का मनीष कुमार है।

छापेमारी में मालसलामी थाना के थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, प्राची कपूर समेत थे। मालसलामी थाना पुलिस ने बताया कि होटल मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तथा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की खोजबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *