February 10, 2025
draupadi-murmu_1097994210_sm

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगी।

राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि यह संबोधन शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी राष्ट्रीय नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा तथा दूरदर्शन के सभी चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी में इसका प्रसारण किया जाएगा।

दूरदर्शन पर हिंदी और अंग्रेजी में संबोधन के प्रसारण के बाद दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण किया जाएगा। आकाशवाणी अपने संबंधित क्षेत्रीय नेटवर्क पर 9.30 बजे क्षेत्रीय भाषा संस्करण प्रसारित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *