जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सोमवार को खेले गए प्रीमियर डिवीजन फुटबॉल लीग के रोमांचक मुकाबले में क्लासिक एट और ग्रामीण फुटबॉल अकादमी की टीमों ने 1-1 से ड्रॉ खेला। पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला, लेकिन कोई भी टीम गोल करने में सफल नहीं हो सकी।
दूसरे हाफ की शुरुआत के बाद 54वें मिनट में क्लासिक एट के दीपक सोरेन ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। पिछड़ने के बाद ग्रामीण फुटबॉल अकादमी ने लगातार आक्रामक खेल दिखाया और मैच के 85वें मिनट में बसुदेव करमाकर ने बराबरी का गोल कर टीम को हार से बचा लिया। इसके बाद दोनों टीमों ने जीत के लिए प्रयास किए, लेकिन निर्धारित समय तक कोई और गोल नहीं हो सका और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ।
मैच के दौरान क्लासिक एट के बिशनाथ मुर्मू को 57वें मिनट में पीला कार्ड दिखाया गया। वहीं, दोनों टीमों का कोई खिलाड़ी मैदान से बाहर नहीं भेजा गया। मुकाबले का संचालन रेफरी डुंगु मुंडुया ने किया, जबकि प्रदीप्तो सरकार, छोटराय टुडू और पवन सोरेन सहायक मैच अधिकारी रहे।
