June 13, 2025
news 3

नालंदा के सरमेरा थाना क्षेत्र के चेरो गांव में मंगलवार की देर रात लूटकांड में फरार चल रहे आरोपित को पकड़ने गई पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इसमें सरमेरा थाना के दारोगा अजित कुमार ओझा चोटिल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आधा दर्जन थानों की पुलिस ने गांव घेर लिया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान दो उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक विधि विरुद्ध किशोर भी निरुद्ध किया गया।

डीएसपी नूरुल हक ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले अन्य आरोपितों की पहचान की जा रही है। शीघ्र ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद एसपी भारत सोनी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हमले को लेकर अलग से प्राथमिकी की है। जिसमें कुछ नामजद और कई अज्ञात आरोपित बनाए गए हैं। लूट का आरोप अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

सरमेरा थाने की पुलिस आरोपित गुड्डू यादव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। उसे भनक नहीं लगे, इस कारण पुलिस उसके घर की छत पर सीढ़ी लगाकर चढ़ रही थी, तभी घर वालों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जुट गए और पुलिस पर पथराव करने लगे। पुलिस बल की संख्या कम होने के कारण टीम को पीछे हटना पड़ा। हमलावरों ने पुलिस टीम की सरकारी सीढ़ी भी छीन ली। इसके बाद पथराव में चोटिल दारोगा ने थानाध्यक्ष को सूचित किया, एक घंटे में आसपास के कई थानों की पुलिस पहुंच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *