July 15, 2026
image (2)

राजधानी पटना के वीआईपी इलाकों में संचालित ब्यूटी पार्लरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया. गांधी मैदान और कोतवाली थाना क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कई ब्यूटी पार्लरों में एक साथ छापेमारी की. जांच के दौरान कुछ पार्लर बिना श्रम विभाग के अनिवार्य रजिस्ट्रेशन के संचालित पाए गए.

करीब 50 ब्यूटी पार्लरों की हुई जांच
पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ ब्यूटी पार्लरों में नियमों का उल्लंघन हो रहा है. इसके बाद विशेष टीम का गठन कर गांधी मैदान और कोतवाली थाना क्षेत्र के करीब 50 ब्यूटी पार्लरों की सघन जांच की गई. अचानक हुई इस कार्रवाई से पार्लर संचालकों में हड़कंप मच गया.

दो संचालक हिरासत में, आपत्तिजनक सामान बरामद
जांच के दौरान गांधी मैदान थाना क्षेत्र के दो ब्यूटी पार्लर बिना आवश्यक रजिस्ट्रेशन के संचालित पाए गए. पुलिस ने दोनों पार्लरों से आपत्तिजनक सामान बरामद किया और अवैध संचालन के आरोप में दोनों संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.
अन्य आरोपितों पर भी होगी कार्रवाई
सिटी एसपी ममता कल्याणी ने बताया कि बरामद सामग्री और उपलब्ध सूचनाओं के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. यदि जांच में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी प्रतिष्ठान को बख्शा नहीं जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *