July 14, 2026
BIHAR (1)

एक्सएलआरआई की कार्यकारी शिक्षा इकाई एक्सएलआरआई लीडरशिप एजुकेशन एंड डेवलपमेंट (एक्सएलईएडी) ने नेतृत्व एवं व्यवहारिक कौशल विकास के क्षेत्र में डेल कार्नेगी इंडिया के साथ समझौता (एमओयू) किया है। इस साझेदारी के तहत छात्रों, पेशेवरों और वरिष्ठ अधिकारियों के लिए उद्योग की जरूरतों के अनुरूप विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

समझौते के तहत बिजनेस कम्युनिकेशन, एग्जीक्यूटिव प्रेजेंस, प्रभावी संवाद, बिजनेस स्टोरीटेलिंग, एग्जीक्यूटिव कोचिंग, प्रेजेंटेशन स्किल, सार्वजनिक वक्तृत्व और नेतृत्व विकास जैसे विषयों पर ऑफलाइन, ऑनलाइन एवं ब्लेंडेड मोड में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को उद्योग मान्यता प्राप्त प्रमाणपत्र भी प्रदान किए जाएंगे। एक्सएलआरआई के निदेशक डॉ. फादर एस. जॉर्ज ने कहा कि आज केवल तकनीकी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि संवेदनशीलता, प्रभावी संवाद और नैतिक नेतृत्व जैसी मानवीय क्षमताएं ही सफल नेतृत्व की पहचान हैं। वहीं, डेल कार्नेगी इंडिया की चेयरपर्सन एवं प्रबंध निदेशक पल्लवी झा ने इसे प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि भविष्य में व्यवहारिक उत्कृष्टता और नेतृत्व क्षमता पेशेवरों की सबसे बड़ी ताकत होगी।

दोनों संस्थानों के अनुसार, यह पहल कृत्रिम बुद्धिमत्ता और डिजिटल परिवर्तन के दौर में ऐसे नेतृत्व का विकास करेगी, जो तकनीकी दक्षता के साथ संवाद, सहयोग, नैतिक निर्णय क्षमता और मानवीय मूल्यों को भी समान महत्व दे। यह साझेदारी एक्सएलआरआई के “मैनेजमेंट विद अ ह्यूमन फेस” के दर्शन को और मजबूत करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *