मोटोरोला ने अपना नया स्मार्टफोन ‘मोटो जी77 पावर’ लॉन्च किया है, जिसे इस सेगमेंट के अग्रणी कैमरा स्मार्टफोन के रूप में पेश किया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल के सोनी लिटिया 600 सेंसर, 6.72 इंच की एफएचडी प्लस 120हर्ट्ज़ डिस्प्ले और 7000 एमएएच की दमदार बैटरी के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसकी शक्तिशाली बैटरी एक बार चार्ज करने पर तीन दिनों तक का बैकअप दे सकती है। यह स्मार्टफोन 8जीबी+128जीबी वेरिएंट के लिए 23,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर 13 जुलाई से फ्लिपकार्ट, मोटोरोला डॉट इन और भारत भर के प्रमुख खुदरा आउटलेट के माध्यम से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
मोटोरोला इंडिया के प्रबंध निदेशक टीएम नरसिम्हन ने इस लॉन्चिंग पर कहा कि मोटो जी77 पावर को उन्नत स्मार्टफोन फोटोग्राफी के लिए उपभोक्ताओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसके साथ ही, इस डिवाइस को एक किफायती प्रीमियम पैकेज के रूप में डिज़ाइन किया गया है जो लंबी बैटरी लाइफ, बेहतरीन मनोरंजन और बेहतर मजबूती को एक साथ जोड़ता है। यह नया स्मार्टफोन अपने प्रीमियम फीचर्स और प्रतिस्पर्धी कीमत के चलते बाजार में मौजूद अन्य ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार है।
