September 2, 2026
sports

जेएसए फुटबॉल लीग 2026 के सुपर डिवीजन मुकाबले में बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ठक्कर बप्पा क्लब को 3-0 से पराजित किया। सुमंत मूलगांवकर स्टेडियम में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में अकादमी के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया।
पहले हाफ के अंतिम दौर में बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी को सफलता मिली। जर्सी नंबर 06 सामू डिग्गी ने 43वें मिनट में गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद भी अकादमी का दबदबा कायम रहा। जर्सी नंबर 09 शंकर करुवा ने 48वें मिनट में गोल कर बढ़त को 2-0 कर दिया।
इसके बाद ठक्कर बप्पा क्लब ने वापसी की कोशिश की, लेकिन अकादमी की मजबूत रक्षापंक्ति को भेद नहीं सका। मैच के 75वें मिनट में जर्सी नंबर 18 चंदन सिंह ने तीसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। निर्धारित समय तक ठक्कर बप्पा क्लब कोई गोल नहीं कर सका और बाबूलाल सोरेन फुटबॉल अकादमी ने मुकाबला 3-0 से अपने नाम कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *