September 10, 2026
image (4)

बांका में निगरानी की टीम ने कार्रवाई की है. फुल्लीडुमर प्रखंड के बीडीओ अमित प्रकाश सिंह 75 हजार घूस ले रहे थे. पंचायत समिति के प्रमुख गौतम प्रकाश ने उनके खिलाफ निगरानी में शिकायत की थी.
बांका जिले के फुल्लीडुमर के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अमित प्रकाश सिंह की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. बीते सोमवार (31 अगस्त, 2026) को प्रखंड कार्यालय में पूर्व मुखिया द्वारा मारपीट की घटना के ठीक अगले दिन मंगलवार (01 सितंबर, 2026) की सुबह निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (VIB) की टीम ने बीडीओ को 75,000 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में बीडीओ के साथ उनके रिश्तेदार बच्चन कुमार को भी दबोचा गया है, जिसकी जेब से रिश्वत की रकम बरामद की गई. एक दिन पहले ही बीडीओ के कार्यालय कक्ष में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के दबाव को लेकर एक पूर्व मुखिया ने उनके साथ मारपीट की थी. इस घटना के बाद बीडीओ को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में यह मामला गरमाया हुआ था, लेकिन इस विवाद के 24 घंटे के भीतर ही बांका के नेहरू कॉलोनी स्थित बीडीओ के किराए के आवास पर निगरानी की छापेमारी ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया. ​निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक (DSP) श्याम बाबू प्रसाद के अनुसार फुल्लीडुमर पंचायत समिति के प्रमुख गौतम प्रकाश ने निगरानी ब्यूरो में कमीशन मांगने की शिकायत दर्ज कराई थी. प्रखंड में पंचायत समिति की 33 में से शेष 26 योजनाओं (लागत लगभग 70 से 75 लाख रुपये) के प्रशासनिक अनुमोदन के एवज में बीडीओ द्वारा 5 प्रतिशत (करीब ₹3.5 लाख) घूस की मांग की जा रही थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *