June 5, 2026
SPORTS (1)

भारतीय राष्ट्रीय टीम में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब का मजबूत प्रतिनिधित्व जारी है. इस महीने ताजिकिस्तान के खिलाफ होने वाले दो अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मैचों के लिए सीनियर राष्ट्रीय टीम में अल्बिनो गोम्स, निखिल बारला व मो. सनन को शामिल किया गया है. पहला मैच 5 जून को व दूसरा मैच 9 जून, 2026 को खेला जाएगा. पिछले सप्ताह लंदन में हुए यूनिटी कप में शानदार प्रदर्शन के बाद इन तीनों खिलाडिय़ों को टीम में जगह मिली है।

जेएफसी के निखिल बारला के लिए यह चयन उनके सीनियर इंडिया डेब्यू के कुछ ही दिनों बाद हुआ है. उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे स्थान के प्ले-ऑफ मैच में देर से सब्स्टीट्यूट के तौर पर अपना डेब्यू किया था. खूंटी के रहने वाले 22 वर्षीय लेफ्ट-बैक खिलाड़ी को अब मुख्य कोच खालिद जमील के मार्गदर्शन में अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को आगे बढ़ाने का एक और मौका मिला है. खालिद जमील जेएफसी में उनके समय से ही उनके लिए एक जाना-पहचाना चेहरा हैं. गोलकीपर अल्बिनो गोम्स का लगातार आईएसएल में खेले मैच के राष्ट्रीय टीम में वापसी कर रहे हैं, जबकि मिडफील्डर मो. सनन को यूनिटी कप में अपने प्रदर्शन के आधार पर तीसरी बार सीनियर टीम में बुलाया गया है।

यह तीनों खिलाड़ी जमील के साथ फिर से जुड़ेंगे. जमील ने ब्लू टाइगर्स के साथ अपने कार्यकाल के दौरान जमशेदपुर स्नष्ट के खिलाडय़िों पर काफी भरोसा दिखाया है. भारत इन दो फ्रेंडली मैचों का इस्तेमाल अपनी टीम के तालमेल को बेहतर बनाने व टीम की गहराई को परखने के लिए करेगा. उम्मीद है कि जमील दोनों मैचों में अपनी टीम में कुछ बदलाव (रोटेशन) करेंगे. जेएफसी के बारला, गोम्स व सनन के लिए ये मैच राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाने का एक बेहतर मौका माना जा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *