July 22, 2026
IMG_8856

भारतीय बेवरेज सेगमेंट में नया नयापन लाते हुए आईटीसी फूड्स ने ‘बी नेचुरल कोकोनट कोला’ पेश करने की घोषणा की है. यह एक अनोखा फ्यूजन ड्रिंक है जो नारियल पानी की हाइड्रेशन खूबी को कोला के खास स्वाद और फ़िज़ के साथ जोड़ता है. आज के जागरूक उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह नया उत्पाद स्वाद और सेहत का एक बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है.

यह नया उत्पाद आईटीसी फूड्स की बाजार में उभरते ट्रेंड्स को समय रहते पहचानने और इनोवेशन के जरिए अनूठे प्रोडक्ट्स तैयार करने की क्षमता को दर्शाता है. विशेष रूप से ‘बी नेचुरल’ ब्रांड भारतीय ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुसार लगातार नए प्रयोग और नवाचार कर रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *