पीजीटीआई टाटा ओपन गोल्फ चैम्पियनशिप का उद्घाटन मंगलवार की सुबह गोलमुरी गोल्फ कोर्स में पूर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व टाटा स्टील के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम ने केक कटिंग कर व गोल्फ शॉट लगा कर किया।
चैम्पियनशिप 25 से 28 दिसम्बर तक बेल्डीह व गोलमुरी गोल्फ कोर्स में होगा. चैम्पियनशिप में देश-विदेश के 126 गोल्फर भाग ले रहे हैं. मंगलवार को प्रो. एमेच्योर मैच खेला गया. टाटा ओपन 2025 पटिंग कम्पीटिशन में शौर्य भट्टाचार्य विजेता बने।
उन्हें कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट कॉरपोरेट सर्विसेज डी बी सुन्दर रामम व मेटलवर्क इंडस्ट्रीज के प्रबंध निदेशक संजय सबरवाल ने पुरस्कार प्रदान किया।
