July 11, 2026
9jm23uq8_tabaahi_625x300_28_February_26

सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज कर दिया गया है। गाने में यश और बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी की दमदार रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
फिल्म का यह पहला गीत पहले ही चर्चा में आ चुका था। इसके फर्स्ट लुक पोस्टर को लेकर भी काफी विवाद हुआ था, लेकिन फिल्म की रिलीज डेट बदलने के कारण गाने को जारी नहीं किया गया था। अब मेकर्स ने इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत पांच भाषाओं में रिलीज किया है।
गाने में यश और कियारा के बीच रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है। वहीं, दक्षिण भारतीय सिनेमा की चर्चित अभिनेत्री नयनतारा की भी झलक दिखाई गई है। माना जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार एक गैंगस्टर गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
गाने की रिलीज की जानकारी फिल्म के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर साझा की गई। पोस्ट में सूफी कवि रूमी का उद्धरण देते हुए लिखा गया, “सही और गलत के विचारों से परे, एक मैदान है। मैं आपसे वहीं मिलूंगा।”
निर्देशक गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी यह फिल्म 28 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश, कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *