रविवार को कुशवाहा संघ की साकची स्थित कुशवाहा भवन में कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संघ की गतिविधियों, संगठन के विकास कार्यों व भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई. साथ ही अलग-अलग कार्यों की प्रगति की जानकारी भी सदस्यों के बीच साझा की गई।
बैठक में निवर्तमान सह-सचिव शांति देवी के त्यागपत्र देने के बाद उनके स्थान पर कांता देवी को सह-सचिव पद पर मनोनीत किया गया. वहीं रंजीत कुमार को कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया. इस मौके पर नवमनोनीत पदाधिकारियों का फूल-माला पहनाकर व लड्डू खिलाकर स्वागत किया गया।
बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शिव कुमार भक्त ने की. संघ के सचिव रामकुमार सिंह ने संगठन को मजबूत बनाने व समाजहित में कार्य करने की अपील की. इस मौके पर अध्यक्ष शिव कुमार भक्त, सचिव रामकुमार सिंह, उपाध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद, सुशील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष अतुल आनंद, अनूप कुमार सिंह, त्रियोगी नारायण, रामकुमार, राजकुमार, शिल्पी देवी समेत अन्य कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।
