February 12, 2026
bdo

बिहार के अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड में मंगलवार की देर रात भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की विशेष टीम ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रितम कुमार चौहान और कार्यालय के लेखापाल आदित्य प्रियदर्शी को डेढ़ लाख रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया।
यह कार्रवाई पटना से पहुंची निगरानी की दस सदस्यीय टीम द्वारा की गई, जिसका नेतृत्व डीएसपी चंद्रभूषण कर रहे थे। टीम ने रानीगंज प्रखंड स्थित बीडीओ आवास पर छापेमारी की और वहीं से दोनों अधिकारियों को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया। बीडीओ आवास से कई दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। जांच अधिकारियों के अनुसार, रानीगंज के उप प्रमुख कलानंद सिंह द्वारा 15 लाख रुपये की एक सरकारी योजना का कार्य कराया गया था। भुगतान की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए मांग रहे थे रिश्वत ।
इस योजना की स्वीकृत राशि का भुगतान चेक के माध्यम से होना था। आरोप है कि बीडीओ और लेखापाल द्वारा भुगतान की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के एवज में 10 प्रतिशत यानी 1.5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की गई थी। उप प्रमुख कलानंद सिंह ने इस मामले की शिकायत निगरानी से की। शिकायत के आधार पर टीम गठित की गई और मंगलवार रात को योजनाबद्ध तरीके से छापामारी कर बीडीओ और लेखापाल को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *