May 28, 2026
MISSING

साकची बाजार में माता-पिता के साथ आयी एक तीन वर्षीय बच्ची परिवार से बिछड़ गई. उसकी काफी छानबीन के 36 घंटे बाद भी कोई पता नहीं चला है. इस मामले की साचकी थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।  बताया जाता है कि मंगलवार की शाम डिमना रोड हयातनगर निवासी मो. इम्तियाज अपनी पत्नी व दो जुड़वां पुत्री के साथ खरीददारी करने के लिए साकची बाजार आया था. उनकी जुड़वा पुत्री करीब तीन वर्ष की है।

जब वह परिवार के साथ साकची बाजार में श्रीलेदर्स के सामने भीड़भाड़ वाले जगह पर खरीददारी कर रहा था कि तभी उसकी एक पुत्री आफरीन उनलोगों से बिछुड़ गई. उसकी काफी खोजबीन की गई लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला. दुकानदारों व अन्य लोगों ने भी बच्ची की तलाश की लेकिन अब तक पता नहीं चला. बच्ची की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा जा रहा है लेकिन कुछ पता नहीं चला है. इस संबंध में लोगों का कहना है कि साकची बाटा चौक में लगने वाले अवैध फुटपाथी हाट के कारण हमेशा भारी भीड़ रहती है।

इस भीड़ का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व चोरी, पर्स कटिंग और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाओं को अंजाम देते हैं. दो दिन पहले भी सोने के आभूषण बनाने वाले कारिगर की पैंट चोरी हो गई थी उसके पैंट के पॉकेट में 900 रुपये नगद व करीब 1.30 ग्राम सोना था. ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि बच्चे को कहीं असामाजिक तत्व ने गायब कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *