June 13, 2025
AUTO

बिहार-झारखंड सीमा के समीप देवरी थाना क्षेत्र के नायकडीह के पास बाइक व आटोरिक्शा की सीधी टक्कर के बाद आटोरिक्शा पर लदा सरिया बाइक सवार के चेहरे में घुस गया। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि आटोरिक्शा चालक सहित दो लोग घायल हैं। घायलों में भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव की सोना मुर्मू (21) व जमुआ थाना क्षेत्र के बाटी गांव निवासी आटो चालक अब्दुल अजीज (60) शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार रमेश हेंब्रम अपनी मंगेतर को साथ लेकर बाइक से खरीदारी करने चतरो बाजार जा रहे थे। दूसरी तरफ से जमुआ से सरिया व चदरा लेकर एक आटोरिक्शा विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी क्रम में नायकडीह गांव के समीप आमने-सामने की दोनों वाहनों में ‘टक्कर हो गई।

टक्कर में आटो चालक अब्दुल अजीज, बाइक सवार रमेश हेंब्रम व उनकी मंगेतर सोना मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गईं। रमेश के चेहरे में सरिया घुस गया था। तीनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया। यहां चिकित्सक ने रमेश हेंब्रम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *