नवल टाटा हॉकी अकादमी के तीन कैडेट्स प्रेमचंद सोय, जैसन कुंडलना व आशीष तानी पूर्ति का चयन ऑस्टे्िरीिलया के खिलाफ आगामी चार मैचों के सीरीज के लिए भारतीय अंडर-18 मेेंस हॉकी टीम में किया गया है। यह सीरीज 15 मई से 20 मई, 2026 तक एसएआई सेंट्रल सेंटर में आयोजित की जाएगी।
इस महीने के अंत में जापान में आयोजित होने वाले मेंस अंडर 18 एशिया कप से पहले टीम के लिए एक महत्वपूर्ण तैयारी अभियान मानी जा रही है. इन तीनों खिलाडिय़ों ने एक सप्ताह तक चले राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में शानदार प्रदर्शन के आधार पर भारतीय टीम के अंतिम 24 सदस्यीय दल में जगह बनायी. इस शिविर में 42 संभावित खिलाडय़िों का तकनीकी कौशल, मैच फिटनेस और रणनीतिक तैयारी के आधार पर मूल्यांकन किया गया।
चयनित कैडेटों में आशीष तानी पूर्ति डिफेंडर प्रेमचंद सोय मिडफील्डर व जैसन कंडुलना फॉरवर्ड हैं. ऑस्ट्रेलिया सीरीज खिलाडिय़ों को महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय अनुभव व उच्च स्तरीय मुकाबलों का अवसर प्रदान करेगी. यह सीरीज 29 मई से 6 जून, 2026 तक काकामिगाहारा में आयोजित होने वाले मेंस अंडर 18 एशिया कप की तैयारियों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है।
