May 14, 2026
jamsedhpur (1)

जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में पेट्रोल व डीजल की किल्लत ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी. बुधवार सुबह से शहर के कई पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी गयी. पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक, कार, ट्रक व अन्य वाहनों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे कई जगह अफरा-तफरी का माहौल देखा गया। बुधवार की दोपहर से ही शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ‘नो स्टॉक’ का बोर्ड लगा दिए गए. कुछ पेट्रोल पंपों पर केवल पेट्रोल तो कुछ जगह सिर्फ डीजल उपलब्ध हैं. लोग पेट्रोल की संकट के कारण एक पंप से दूसरे पंप तक भटकते नजर आए, हालात ऐसे हो गई है कि पेट्रोल पंप संचालकों को सीमित मात्रा में पेट्रोल देना पड़ रहा है। बाइक चालकों को 200 रुपये तक और चारपहिया वाहनों को 2000 रुपये तक ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। शहर में साकची गोलचक्कर के पास दो पेट्रोल पंप हैं जो स्टॉक नहीं रहने के कारण बंद कर दिए गए हैं. सिदगोड़ा, बारीडीह के पेट्रोल पंप मंगलवार की शाम से ही बंद कर दिए गए हैं।

गोलमुरी, टेल्को समेत कई जगहोंं के भी पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए हैं. बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे से बिष्टुपुर स्थित तिवारी बेचर्स पेट्रोल पंप खुला हुआ था, जहां पेट्रोल डीजल लेने के लिए कार, मोटर साइकिल व अन्य वाहनों की लंबी कतारें देखने को  मिली. लोग पेट्रोल लेने के लिए बिष्टुपुर रीगल गोलचक्कर से लाइन में वाहनों के साथ खड़े दिखे।  लाइन में खड़े एक कार चालक ने कहा कि वे पिछले करीब एक घंटा से लाइन में लगे हुए हैं जबकि उनके आगे कई कारें खड़ी थी. तिवारी बेचर्स पेट्रोल पंप के डायरेक्टर जनार्दन राव खुद लोगों की सुविधा के लिए खड़े थे. उन्होंने कहा कि उनका प्रयास है कि लोगों को पेट्रोल मिले. जब तक उनके पास स्टॉक हैं पेट्रोल दिया जाएगा. वहीं देर शाम साकची गोलचक्कर के पास एक पेट्रोल पंप पर टैंकर के पहुंचने के बाद कार, मोटर साइकिल की लंबी भीड़ लगी रही, जिससे साकची गोलचक्कर पर भी जाम की स्थिति बनी रही. बुधवार की शाम तक शहर के अधिकतर पेट्रोल बंद हो गए है।  लोगों की पेट्रोल-डीजल आपूर्ति बाधित होने से परेशानी बढ़ गई है।

बोतल में पेट्रोल लेने को लेकर कहासुनी बुधवार की दोपहर जहां शहर के अधिकतर पेेट्रोल पंप बंद हो गए थे. वहीं बिष्टुपुर के तिवारी बेचर्स पर लोगों को पेेट्रोल-डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था. इस बीच एक युवक बोतल में पेट्रोल लेने के लिए पहुंचा. पेट्रोल पंप में कार्यरत कर्मचारियों ने बोतल में देने से मना कर दिया जिससे कुछ देर कहासुनी हुई. उसके बाद युवक को बिना पेट्रोल लिए वापस जाना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *