July 11, 2026
EDUCATION (1)

काशीडीह हाई स्कूल (जेईएम फाउंडेशन की एक इकाई की ओर से गुरुवार को वार्षिक पुरस्कार दिवस वार्षिक प्राइज नाइट व सम्मान समारोह का आयोजन किया. इस मौके पर स्कूल के छात्रों की शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक, नेतृत्व व सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान किया गया. इस मौके पर बीएसएनएन के जीएम आर के सिंह ने कहा कि छात्रों के सर्वांगीण विकास में शिक्षकों व अभिभावकों की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।

कदमा स्थित कुडी मोहंती ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्राथमिक विभाग के वार्षिक पुरस्कार दिवस से हुई. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएनएल के एजीएम आर के सिंह थे. उन्होंने छात्रों को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी व उनमें जिज्ञासा, अनुशासन व दृढ़ संकल्प विकसित करने का संदेश दिया. वहीं शाम में आयोजित प्राइज नाइट एवं सम्मान समारोह की मुख्य अतिथि जेईएम फाउंडेशन की चेयरपर्सन रुचि नरेन्द्रन थी. उन्होंने अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त कर सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए स्कूल की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समग्र विकास व मूल्य आधारित शिक्षण के प्रति किए जा रहे सतत प्रयासों की प्रशंसा की. उन्होंने उन्होंंने को बड़े सपने देखने, चुनौतियों का साहसपूर्वक सामना करने तथा विनम्रता व ईमानदारी के साथ उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में छात्रों को सीबीएसई बोर्ड उपलब्धियां, सिटी टॉपर, शैक्षणिक उत्कृष्टता, स्ट्रीम टॉपर, विषय टॉपर, खेल उत्कृष्टता, सांस्कृतिक उपलब्धियां, नेतृत्व, अनुशासन व अन्य सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।  कार्यक्रम में छात्रों की ओर से प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया. संगीत, नृत्य एवं कलात्मक प्रस्तुतियों ने न केवल विद्यार्थियों की प्रतिभा का परिचय दिया, बल्कि विद्यालय की उस शिक्षा-दृष्टि को भी साकार किया, जिसमें शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ रचनात्मकता व व्यक्तित्व विकास को समान महत्व दिया जाता है. इस मौके पर स्कूल के प्राचार्य फ्रांसिस जोसेफ ने कहा कि वार्षिक पुरस्कार दिवस केवल सफलता का उत्सव नहीं, बल्कि परिश्रम, समर्पण और उत्कृष्ट चरित्र का सम्मान है. प्रत्येक पुरस्कार छात्रों की अथक मेहनत, अभिभावकों के अटूट सहयोग तथा शिक्षकों की निष्ठापूर्ण प्रतिबद्धता का प्रतीक है. उन्होंने छात्रों को बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *