October 28, 2026
4346547

ट्रेन यात्रा के दौरान आगजनी की संभावित घटनाओं को रोकने और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने एक सख्त कदम उठाते हुए सभी मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 5:00 बजे के बीच कोचों के सभी चार्जिंग सॉकेट्स की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद करने का बड़ा फैसला लिया है क्योंकि हाल ही में चार्जिंग के दौरान पावर बैंक फटने और ओवरहीटिंग के कारण आग लगने की कुछ छिटपुट घटनाएं सामने आई थीं जिसके बाद रेलवे बोर्ड ने सभी जोनल रेलवे को निर्देश जारी किए हैं। रेलवे अधिकारियों का इस बारे में कहना है कि सफर के दौरान अक्सर यात्री अपने मोबाइल, लैपटॉप या पावर बैंक को चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं जिससे ओवरचार्जिंग के कारण उपकरण बहुत ज्यादा गर्म हो जाते हैं और रात में यात्रियों के गहरी नींद में होने के कारण यदि किसी डिवाइस में स्पार्किंग या ओवरहीटिंग जैसी समस्या होती है तो उस पर तत्काल ध्यान नहीं जा पाता जिससे बड़ी दुर्घटना का खतरा बन जाता है, और इसीलिए ट्रेन के सफर में रात के वक्त चार्जिंग की इस सुविधा को अस्थाई तौर पर नियंत्रित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *