September 7, 2026
image (13)

थाना क्षेत्र, के धरमपुर गांव में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित मिनी गर्न फैक्टरी का उद्भदन किया है। पुलिस टीम ने मौके से चार संदिग्ध हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान कई निर्मित और अर्धनिर्मित हथियार बरामद किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र मैं अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के नेटवर्क को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल बरामद हथियारों की संख्या, गिरफ्तार आरोपितों के नाम और हथियार निर्माण में इस्तेमाल होने वाले सामान के संबंध में कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीण एसपी सोमवार को पूरे मामले का पर्दाफाश करेंगे।
गिरफ्तार किए गए चार लोगों में धरमपुर गांव का एक व्यक्ति और बाहर के तीन लोग शामिल हैं। ग्रामीणों ने दावा किया कि छापेमारी में एक निर्मित पिस्तौल के साथ
करीब 10 से 15 अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद की गई हैं। हालांकि, पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव का ही एक व्यक्ति तीन-चार दिन पहले बाहर से कुछ लोगों को बुलाकर पिस्तौल बनवा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *