May 11, 2026
bihar

मानगो बांग्ला भाषी एकता मंच की ओर ेसे मानगो डिमना रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क में कवि गुुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर की 165वीं जयंती बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनायी गई. इस कार्यक्रम में बंगाली समाज व अलग-अलग क्लबों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में झारखंड बंगाबासी समिति के सचिव राजेश राय, झारखंड बांग्ला समिति की अपर्णा गुहा व सामंत मुखर्जी अन्य लोग मौजूद थे।

कार्यक्रम में मानगो क्षेत्र में रहने वाले बच्चों व कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. नृत्य व संगीत की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. साथ ही सब्यसाची टीम ने मधुर गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसे लोगों ने खूब सराहा. इस मौके पर करीब 500 से अधिक लोग अपने परिवार सहित शामिल हुए. उन्होंने अपनी भाषा, संस्कृति और परंपरा को संरक्षित व आगे बढ़ाने का संकल्प लिया. मंच की ओर से बताया गया कि आने वाले समय में संगठन द्वारा मेडिकल कैंप, नशा मुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण एवं अन्य सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन कर समाज सेवा का कार्य निरंतर किया जाएगा।

यह संपूर्ण कार्यक्रम एस. एन. पाल के देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस मौके पर अध्यक्ष शिवनाथ पाल, विश्वजीत मंडल, संतोष पोद्दार, जीवन सिंह देव, चेयरमैन प्रकाश मुखर्जी, वाइस चेयरमैर राकेश दास, सचिव असित भट्टाचार्य, कोषाध्यक्ष अनंत कुंडू, जीसू, बापन घोष, विनोद दे,  बबलू सरकार, पिंटू, राकेश आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *