क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत का स्थापना दिवस पर महाराणा प्रताप जयंती धूमधाम से मनाया गया. इस मौके पर 10वीं व 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. साथ ही पूनम सिंह की पुत्री प्रीति सिंह को सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स नौकरी प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया। क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत संगठन का रविवार को भालूबासा स्थित एक होटल में स्थापना दिवस पर महाराणा प्रताप जयंती कार्यक्रम का उद्घाटन आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह, पार्षद बृजेश सिंह, समाजसेवी शिव शंकर सिंह, बंटी सिंह, अजय सिंह, धनेश सिंह, हरि सिंह, मनोज सिंह, अर्जुन सिंह, क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत सिंपल सिंह व निक्की सिंह ने तिलक लगाकर किया. कोल्हान अध्यक्ष लक्ष्मी सिंह ने गीत प्रस्तुति, सोनी सिंह ने गणेश वंदना, निशा सिंह, विभा सिंह ने स्वागत गान प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय समाज संपूर्ण भारत की राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह ने की जबकि मंच संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी श्वेता सिंह ने किया. कार्यक्रम में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र व छात्राओं को मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया. साथ ही पूनम सिंह जी की पुत्री प्रीति सिंह को सेंट्रल ब्यूरो नारकोटिक्स नौकरी प्राप्त करने पर विशेष सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम में संगठन की ओर से धनेश सिंह गुड्डू को संरक्षक व मोनी सिंह को जुगसलाई मंडल का महामंत्री घोषित किया गया. इस मौके पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नमो सिंह, ईशिका सिंह व सृष्टि सिंह ने आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन वीणा सिंह ने किया. इस मौके पर संस्था की राष्ट्रीय व प्रदेश अध्यक्ष चंदा सिंह, अर्चना सिंह, अजितेश उज्जैन, राजेश उज्जैन, अंशु सिंह, पूनम सिंह, वीणा सिंह, रितु सिंह, कंचन सिंह, सोनी सिंह, नीता सिंह, इंदू सिंह, पूनम सिंह, अंकिता सिंह, काजल सिंह, संजू सिंह, रितु सिंह, डॉली सिंह, मालती सिंह, कंचन सिंह, रूपा सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
