May 25, 2026
JAMSEDHPUR (1)

जमशेदपुर ट्रक व ट्रेलर ओनर्स एसोसिएशन की वार्षिक आमसभा रविवार को एनएच-33 स्थित सरोवर हिल कांफ्रेंस रूम में आयोजित की गई. प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी आयोजित आमसभा में संगठन के सदस्यों व पदाधिकारियों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया. संगठन के 630 सदस्यों के आने की संभावना थी, जबकि करीब 450 सदस्य व पदाधिकारी सभा शामिल हुए।

इस मौके पर एसोसिएशन के महासचिव मनीष कुमार सिंह ने संगठन की उपलब्धियों व पिछले दो वर्षों में किए गए कार्यों की जानकारी दी.  वहीं कोषाध्यक्ष रंजीत सिंह ने संगठन का दो वर्षों का आय-व्यय व लेखा-जोखा प्रस्तुत किया, जिसे मौजूद सदस्यों ने ध्वनि मत से पारित कर दिया. इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने संगठन का कार्यकाल शांतिपूर्ण व सफलतापूर्वक पूरा होने पर सभी सदस्यों व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन के लिए आपसी एकजुटता जारी होती. एसोसिएशन आपसी एकजुटता से ही लगातार आगे बढ़ रहा. उन्होंने संगठन की एकता व सहयोग की सराहना की.  ,सभा के दौरान संगठन के सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे।

एसोसिएशन के महासचिव मनीष कुमार सिंह ने सभी सुझावों को संगठन की आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का मंच संचालन संयुक्त सचिव प्रदीप शर्मा व अमित ने किया. मंच पर संस्था के संरक्षक धनंजय राय, सतबीर सिंह सुमो, अरुण सिंह व वीरेंद्र राय मौजूद थे. इस मौके पर अध्यक्ष जसवीर सिंह, महासचिव मनीष कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, सह कोषाध्यक्ष शंकर दयाल सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *