जुुगसलाई स्थित राजस्थान सेवा सदन के नवीनीकृत व आधुनिक सुविधाओं से युक्त मेल व फिमेल वार्ड का उद्घाटन बी के स्टील लिमिटेड के निदेशक विकास बंसल ने दीप प्रज्ज्वलित कर फीता काट कर किया. यह नवीनीकरण बी के बंसल फाउंडेशन के सहयोग से सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के तहत कराया गया. इस मौके पर अध्यक्ष दिलीप गोयल व महासचिव जगदीश खंडेलवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में मरीजों की संख्या व स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही अस्पताल में 15 व्यक्तियों की क्षमता वाली ओटीआईएस लिफ्ट शुरू की जाएगी. जल्द अस्पताल में यूरोलॉजी विभाग, इमरजेंसी वार्ड के नवीनीकरण का कार्य भी बहुत जल्द शुरू होगा. साथ ही अस्पताल के अन्य प्रस्तावित विकास कार्यों व भविष्य की योजनाओं का ब्लूप्रिंट श्री विकास बंसल के समक्ष प्रस्तुत किया गया. उन्होंने कहा कि अस्पताल में डा. आई. पी. मित्तल, डा. शिव प्रसाद साहू, डा. वरुण चंद्रा, डा. नवीन लोढ़ा, डा. रघुवेन्द्र सिंह, डा. स्तुति केडिय़ा, डा. अंकिता रतन अग्रवाल, डा. सोनल, डा. सोनी, डा. नीलम लोढ़ा, डा. अजय गुप्ता सहित अनेक अनुभवी व विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे।
