May 18, 2026
IMG_6559

आईसीआईसीआई बैंक ने वीज़ा के साथ साझेदारी करके गिफ्ट सिटी स्थित अपनी आईएफएससी बैंकिंग यूनिट से भारत का पहला अमेरिकी डॉलर आधारित डेबिट कार्ड लॉन्च किया है। गांधीनगर और कोलकाता से जारी इस समाचार के अनुसार, यह अनूठा कार्ड विशेष रूप से एनआरआई ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है। यह कार्ड सीधे उनके यूएसडी ग्लोबल सेविंग्स अकाउंट से जुड़ा होगा, जिसकी मदद से वे दुनिया भर में फैले किसी भी एटीएम, पीओएस टर्मिनल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर बेहद आसानी से अंतर्राष्ट्रीय लेनदेन और खरीदारी कर सकेंगे।

इस नई पहल पर बात करते हुए आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड्स एवं पेमेंट सॉल्यूशंस प्रमुख विपुल अग्रवाल ने कहा कि यह कदम एनआरआई ग्राहकों को एक बेहतर और निर्बाध वैश्विक बैंकिंग अनुभव देने की दिशा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। वहीं दूसरी ओर, वीज़ा इंडिया के कंट्री मैनेजर ऋषि छाबड़ा ने इस साझेदारी पर खुशी जताते हुए बताया कि वीसा इनफिनिट प्लेटफॉर्म पर आधारित यह नया कार्ड एनआरआई ग्राहकों को अधिक सुविधा, पारदर्शिता और सुरक्षा नियंत्रण के साथ विश्व स्तर पर भुगतान करने की शानदार आजादी देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *