April 20, 2026
politics (1)

टाटा मोटर्स मुख्य गेट पर अलग-अलग मांगों को लेकर करीब 24 घंटे से जारी बंटी सिंह का धरना प्रदर्शन बुधवार की दोपहर उपश्रमायुक्त अरविन्द कुमार के सकारात्मक आश्वासन के बाद खत्म हो गया. उन्होंने डीएलसी को सात सूत्री मांगों को सौंपते हुए 30 दिनों के अंदर कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही यह भी घोषणा की कि यदि उनकी मांगों का समाधान नहीं होता है तो फिर आंदोलन किया जाएगा, हालांकि उन्होंने कहा कि उपश्रमायुक्त पर उन्हें पूरा भरोसा है कि मजदूरों को वे न्याय दिलाने का काम करेंगे। इस मौके धरना प्रदर्शन को समर्थन करने के लिए एटक कोल्हान प्रमंडल के महासचिव अंबुज ठाकुर भी समर्थकों के साथ पहुंचे थे। उन्होंने भी टाटा मोटर्स प्रबंधन के रवैये पर नाराजगी जतायी. इस मामले को लेकर नियुक्त किए गए मजिस्ट्रेट भी धरना प्रदर्शन खत्म कराने को लेकर मंंगलवार से लगातार प्रयास कर रहे थे लेकिन बिना सकारात्मक आश्वासन के बंटी सिंह धरना प्रदर्शन जारी रखने पर अड़े थे। इस मौके पर एकट नेता हीरा अरकने समेत बड़ी संख्या में मजदूर व युवा शामिल थे।

बंटी सिंह ने उपश्रमायुक्त को सौंपा मांत्र पत्र

वीआरएस के नाम पर मजदूरों को प्रताडि़त कर दबाव बना कर वीआरएस के लिए बाध्य ना किया जाए।

अपरेंटिस बहाली शुरू की जाए. स्थानीय को स्थाई रोजगार दिया जाए।

टीएमएसटी के माध्यम से कर्मचारी पुत्र को टाटा मोटरस्के पे रोल में रखकर डिप्लोमा कराया जाए. डिप्लोमा के बाद परीक्षा लेकर सभी की स्थाई नियुक्ति कि जाए।

कर्मचारी के दूसरे पुत्र के लिए रोजगार की स्थाई व्यवस्था लागू की जाए।

मृतक कर्मचारी का पूरा सेटलमेंट ती माह के अंदर किया जाए और घर के एक सदस्य को स्थाई नौकरी दी जाए।

निराधार आरोप लगाकर निष्कासित किए गए कर्मचारी को वापस नौकरी पर लिया जाए।

टाटा मोटर्स यूनियन का निष्पक्ष चुनाव कराया जाए. टाटा मोटर्स के सभी कर्मचारी अस्थाई व निष्कासित सभी के गुप्त मतदान द्वारा डीसी /एसपी की देखरेख में चुनाव करवाए जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *