September 4, 2026
BIHAR

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर से जुड़े 14 स्कूलों के इंटरैक्ट क्लबों का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह बुधवार को डीबीएमएस कदमा हाईस्कूल में आयोजित किया गया। समारोह में विभिन्न स्कूलों के इंटरैक्टर्स ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में युवा नेतृत्व, समाजसेवा और आपसी सहयोग की भावना को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। समारोह में लोयोला स्कूल, सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल, डीबीएमएस कदमा हाईस्कूल, डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल, केपीएस कदमा, केपीएस मानगो, केपीएस गम्हरिया, एनएमएल केपीएस, केपीएस बर्मामाइंस, दयानंद पब्लिक स्कूल, सेंट मैरी इंग्लिश हाईस्कूल, तारापोर एग्रीको, डीएवी बिष्टुपुर और राजेंद्र विद्यालय के इंटरैक्ट क्लबों ने भाग लिया। कार्यक्रम में पीडीजी रोटेरियन डॉ. आर. भारत, असिस्टेंट गवर्नर रोटेरियन शिवानी गोयल, डीबीएमएस की चेयरपर्सन डॉ. बी. चंद्रशेखर, रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. वीएसपी सिन्हा, मानद सचिव रोटेरियन सुनीत कुमार, यूथ सर्विसेज चेयरपर्सन एवं उपाध्यक्ष रोटेरियन विनोद मेनन तथा रोटेरियन कौस्तुभ कुमार सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

समारोह के दौरान नवनियुक्त इंटरैक्ट पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही नए कार्यकाल में युवाओं के नेतृत्व और सेवा गतिविधियों की औपचारिक शुरुआत हुई।

डीबीएमएस कदमा को मिला चार्टर प्रमाणपत्र

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण डीबीएमएस कदमा हाईस्कूल के इंटरैक्ट क्लब को चार्टर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाना रहा। रोटरी इंटरनेशनल के अध्यक्ष ओलायिंका हकीम बाबालोला के हस्ताक्षरित इस प्रमाणपत्र को स्कूल की ओर से औपचारिक रूप से ग्रहण किया गया। प्रमाणपत्र मिलने को स्कूल और रोटरी परिवार के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया। इससे क्लब की रोटरी इंटरनेशनल से औपचारिक संबद्धता को मान्यता मिली है।

‘स्टेप अप चैलेंज’ में डीबीएमएस कदमा बना विजेता

समारोह में इंटरैक्ट क्लब डीबीएमएस कदमा हाईस्कूल की मॉडरेटर शिक्षिका सुयाशा की पहल पर आयोजित 15 दिवसीय ‘स्टेप अप चैलेंज’ के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चुनौती के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों और रोटेरियनों को प्रतिदिन 8,000 कदम चलने के लिए प्रेरित किया गया। डीबीएमएस कदमा हाईस्कूल को सामूहिक भागीदारी और उत्साह के लिए ‘स्टेप अप स्क्वाड अवॉर्ड’ प्रदान किया गया। व्यक्तिगत पुरस्कारों में रोटेरियन विनोद मेनन को 8K लीजेंड अवॉर्ड (रोटेरियन), शिक्षिका मनीषा पाठक को टीचर ट्रेलब्लेजर अवॉर्ड और शिक्षिका डी. कोमल को 8K लीजेंड अवॉर्ड (टीचर कैटेगरी) दिया गया। शिक्षिकाओं शगुफ्ता नाज, निकिता चावला और रजनी सिंह को 8K चैंपियन मेडल, जबकि श्रेयस मिश्रा और तेजस वदलामानी को 8K लीजेंड मेडल प्रदान किया गया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि इंटरैक्ट युवाओं को नेतृत्व क्षमता विकसित करने, मित्रता कायम करने और स्कूल व समाज के लिए सेवा कार्य करने का अवसर देता है। युवाओं को समस्याओं की पहचान के साथ-साथ पहल करने, टीम के रूप में काम करने और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का समापन युवाओं को “सीखें, नेतृत्व करें, सेवा करें और प्रेरित करें” का संदेश देते हुए हुआ। साथ ही रोटरी के “सेवा स्वयं से ऊपर” के सिद्धांत को आगे बढ़ाने का आह्वान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *