रविवार को पूर्वी भारत के औद्योगिक परिदृश्य में एक ऐतिहासिक परिवर्तन दर्ज हुआ, जब बहुप्रतीक्षित आसनसोल-बोकारो स्टील सिटी मेमू रेल सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया गया. डिजिटल माध्यम व जनसहभागिता के अनूठे संगम के साथ आयोजित इस समारोह में केन्द्रीय रेलमंत्री ०अश्विनी वैष्णव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया।
इस समर्पित मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (मेमू) सेवा की शुरुआत के साथ ही हजारों श्रमिकों, छात्रों व छोटे व्यापारियों के लिए दशकों पुरानी आवागमन की कठिनाइयों का अंत हुआ है, जो अब तक महंगे बस सफर और अनियमित एक्सप्रेस ट्रेनों पर निर्भर थे. यह नई रेल सेवा पश्चिम वर्धमान, पुरुलिया व बोकारो को जोड़ते हुए एक तेज, किफायती ‘स्टील कॉरिडोर’ का निर्माण करती है।शहरों के सेल प्रतिष्ठानों में कार्यरत तकनीकी कर्मचारियों और श्रमिकों को अब दैनिक आवागमन के लिए एक सीधा, विश्वसनीय साधन उपलब्ध होगा, जिससे इन औद्योगिक केंद्रों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।
ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा. सैकड़ों छात्र अब राज्य सीमा के आर-पार प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों और महाविद्यालयों तक दैनिक आवागमन कर सकेंगे, जिससे महंगे हॉस्टल या किराए के आवास की आवश्यकता पूरी होगी. इसके अलावा, मानसून के दौरान भी ट्रेन की विश्वसनीयता यह सुनिश्चित करेगी कि मौसम संबंधी सडक़ बंदी से क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था प्रभावित न हो।
