January 25, 2025
HANGING

प्रखंड की निप्स अंबै पंचायत के उपमुखिया राजीव कुमार मंडल ने फंदे से लटक कर जान दे दी। उपमुखिया राजीव सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौकीन था और इस वजह से आसपास में फेमस था। उपमुखिया ने रविवार की रात सामुदायिक भवन में साड़ी के फंदे से लटक कर जान दी। वह पत्नी व चार बच्चों के साथ सामुदायिक भवन में ही रहता था। चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में जान दी। सामुदायिक भवन स्थित पुस्तकालय में फंदे से उतारकर परिजन उसे मायागंज ले गये थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक राजीव को तीन पुत्री व एक पुत्र है। घटना के बाद परिवार वालों के बीच कोहराम मचा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *