टाटा स्टील के संस्थापक जे एन टाटा की जयंती को लेकर पूरे शहर में तैयारी जोरों से चल रही है. वहीं जुबिली पार्क लाइटिंग का आकर्षण का केन्द्र रहेगा. रविवार की शाम लाइटिंग का ट्राइल लिया गया. सोमवार की शाम साढ़े छ: बजे टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन लाइटिंंग का उद्घाटन करेंगे।
संस्थापक दिवस समारोह में भाग लेने के लिए टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा उनकी पुत्री माया भी शहर आ रहे हैं। जुबिली पार्क में लाइटिंग 3 से 6 मार्च तक रहेगी, हालांकि चार मार्च को होली के कारण जुबिली पार्क गेट को बंद रखा जाएगा. संस्थापक दिवस को लेकर पूरे शहर के चौके चौराहे, ऐतिहासिक बिल्डिंग, सडक़ों पर लाइटिंग की गई है. टाटा स्टील में 3 मार्च को संस्थापक दिवस मनाया जाता है।
टाटा स्टील वक्र्स मेन गेट पर बने जे एन टाटा की मूर्ति के सामने मंगलवार को संस्थापक दिवस समारोह मनाया जाएगा. कंपनी परिसर में तैयारी जोरों से चल रही। संस्थापक दिवस समारोह में टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा, टाटा गु्रप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन भाग लेंगे।
