April 16, 2026
TATA MOTORS (1)

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन व टाटा मोटर्स प्रबंधन का होली मिलन समारोह टेल्को रिक्रिएशन क्लब परिसर में आयोजित किया, जिसमें यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आर के सिंह समेत पूरी टीम शामिल हुए जबकि प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड अनुराग छारिया, एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, वीएन सिंह, केशव मणि, वर्सिल सहाय, आंचल सिन्हा समेत कंपनी के अधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम में आर के सिंह फैंस क्लब के सदस्य भी मौजूद थे। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व फूलों की पंखुडिय़ों से होली खेला व एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।

इस दौरान होली के गीतों की प्रस्तुति ने कार्यक्रम में समां बांधी। जमशेदपुर के कलाकारों ने कार्यक्रम में अपनी मनमोहक गीतों की प्रस्तुति से सबों को झूमने पर मजबूर किया. कार्यक्रम का संचालन आंचल सिन्हा ने किया। इस मौके पर प्लांट हेड अनुराग छारिया ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए यूनियन व प्रबंधन के इस होली मिलन समारोह की पहल को सराहा। उन्होंने कहा कि होली मिलन का यह आयोजन यूनियन व प्रबंधन के संबंधों को मजबूत करेगा।

एक दूसरे के ऊपर विश्वास कायम करेगा. उन्होंने क्वालिटी, प्रोडक्टिविटी और सेफ्टी को कायम रखने पर जोर दिया. यूनियन के महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि फरवरी – मार्च के महीने में उत्पादन बहुत है, लेकिन यह होली मिलन समारोह यह संदेश देता है कि हम सब रिलैक्स होकर हर टारगेट को अचीव कर लेंगे।यूनियन और प्रबंधन मिलकर हर चुनौतियों को दूर करने में सक्षम है. उन्होंने सबों को सुरक्षित होली खेलने की शुभकामनाएं दी. गायकों ने होली की गाने की प्रस्तुति दी. इस मौके पर प्रबंधन व यूनियन के पदाधिकारियों समेत अन्य सदस्यों ने लजीज व्यंजन का आनंद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *