ओडि़शा के टाटा स्टील जोडा क्लस्टर के अंतर्गत आयरन एंड मैगनीज माइंस को भारतीय खान ब्यूरो की ओर से शनिवार को भुवनेश्वर में आयोजित खान पर्यावरण व खनिज संरक्षण सप्ताह 2025-26 के पुरस्कार समारोह में 14 पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील की जोडा ईस्ट आयरन माइंस को श्रेणी ए के अंतर्गत मिनरल बेनिफिशिएशन एंउ रिक्लेमेशन एंंड रिहैबिलिटेशन के लिए दो अलग-अलग पुरस्कार प्राप्त हुआ. इसी श्रेणी में समग्र प्रदर्शन के लिए भी इस माइंस को द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इसी श्रेणी में खोंदबोंद आयरन एंड मैंगनीज माइन को भी मिनरल बेनिफिशिएशन एंड रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए अलग-अलग तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुए. इसी प्रकार, काटामाटी आयरन माइन को सिस्टेमेटिक साइंटिफिक डेवलपमेंट के लिए प्रथम पुरस्कार तथा खनिज संरक्षण के लिए तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया. श्रेणी-बी के अंतर्गत, नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड की नीलाचल माइन को रिक्लेमेशन एंड रिहैबिलिटेशन के लिए द्वितीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
इस मौके पर मुख्य अतिथि आईबीएम के कंट्रोलर जनरल ऑफ माइंस से अलग-अलग माइंस के अधिकारियों ने अवार्ड प्राप्त किया. वहीं जोडा वेस्ट आयरन व मैंगनीज माइन ने वनीकरण व सिस्टेमेटिक साइंटिफिक डेवलपमेंट में दो प्रथम पुरस्कार प्राप्त किए. बामेबारी आयरन व मैंगनीज माइन को पुनर्वास व पुनस्र्थापन में प्रथम पुरस्कार व सतत विकास में तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
