टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा ग्रुप झारखंड सरकार के साथ मिल कर राज्य के विकास पर काम करेगा. राज्य के युवाओं के स्किल डेवलमेंट के नॉलेज इंडस्ट्री के क्षेत्र में भी काम करेगा, जिससे झारखंड के मानव बल का बेहतर उपयोग कर उन्हें राज्य व राष्ट्र के विकास में जोड़ा जा सके. उन्होंने सोमवार को रांची में मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि राज्य के विकास के साथ निवेश को लेकर चर्चा की गई. यह काम कोई एक दिन के चर्चा से नहीं होगी इसके लिए आगे भी चर्चा कर काम शुरू किया जाएगा। टाटा स्टील के संस्थापक जे एन टाटा की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार की शाम जुबिली पार्क में की गई आकर्षक लाइटिंग के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने शहरवासियों को संस्थापक दिवस, होली की बधाई दी।
उन्होंने कहा कि टाटा ग्रुप झारखंड व ओडि़शा में कौशल विकास कार्यक्रमों को और मजबूत करेगा, साथ ही कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) गतिविधियों का दायरा बढ़ाएगा. उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के साथ मिलकर टाटा ग्रुप युवाओं को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर बढ़ाने के लिए सामुदायिक विकास व क्षमता निर्माण कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देगा. टाटा समूह राज्य सरकार के साथ मिलकर कौशल विकास, सीएसआर गतिविधियों और ज्ञान आधारित उद्योगों के क्षेत्र में काम करेगा. उन्होंने कहा कि इन विषयों पर काम सिर्फ एक दिन के चर्चा से नहीं हो सकती है इसलिए आगे भी बातचीत जारी रहेगी क्योंकि दीर्घकालिक योजना का हिस्सा होती है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ सोमवार को रांची में हुई बातचीत के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा कि राज्य सरकार व टाटा ग्रुप के संभावित सहयोग के क्षेत्र पर चर्चा की गई।
सरकार युवाओं के स्किल डेवलपमेंट को बढावा देने पर काम करना चाहती है। टाटा गु्रप सरकार के साथ मिल कर नॉलेज इंडस्ट्री पर काम करेगी. उन्होंने कहा कि संस्थापक दिवस पर जुबिली पार्क में लाइटिंग जमशेदपुरवासियों के लिए दीपावली जैसी होती है जो जमशेदजी नसरवानजी टाटा की विरासत को दिखाता है. इदस मौके पर उनके साथ टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा व टाटा स्टील के सीईओ व ग्लोबल प्रबंध निदेशक टी वी नरेन्द्रन भी मौजूद थे।
