February 7, 2026
bihar

जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय राज्य स्तरीय एथलेटिक्टस व बैडमिंटन चैम्पियनशिप  शुरू हुआ जिसमें राज्य के सभी जिले के कई प्रतिभागी भाग ले रहे।  जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन टाटा स्टील के चीफ स्पोट्र्स मुकुल चौधरी, पूर्वी सिंहभूम जिला पैरालम्पिक संगठन की अध्यक्ष पूरबी घोष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर संगठन की अध्यक्ष पूरबी घोष ने अतिथियों को सम्मानित किया. सचिव जगन्नाथ बेहरा ने कार्यक्रम की जानकारी दी. कार्यक्रम का संचालन श्याम शर्मा ने किया।

इस मौके पर जमशेदपुर रोटरी क्लब की अध्यक्ष डा रेणुका चौधरी, जमशेदपुर इनर व्हील की अध्यक्ष एग्नेश ब्याल, इनर व्हील की पूर्व अध्यक्षा विनीत शाह आदि मौजूद थी. इस मौके पर मुख्य अतिथि मुकुल विनायक चौधरी ने दिव्यांग खिलाडिय़ों के उत्साह व जज्बे को प्रोत्साहित करते हुए हरसंभव सहयोग, बेहतर प्रदर्शन करने व आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में झारखंड का नाम रौशन करने के लिए शुभकामनाएं दी. उन्होंने पहली बार राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

 इस मौके पर टाटा स्टील के चीफ स्पोट्र्स मुकुल चौधरी, लायंस क्लब की अध्यक्ष आरती पांडेय , सचिव आलोक स्कन्ध , एडमनिस्ट्रेटर मारूफ मेहता, डा. रघुमनी, पूर्व अध्यक्ष लायंस क्लब जमशेदपुर अजय पांडेय , इंद्राणी बंदोपाध्याय, प्रदीप बंदोपाध्याय ने प्रतियोगिता के दौरान पहुंचकर प्रतिभागी विजेता खिलाडिय़ों को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.  इस मौके पर झारखंड स्टेट पैरालंपिक कमेटी की ओर से सचिव कुमार गौरव, उपाध्यक्ष शुभाशीष झा और हीरालाल देशमुख , सदस्य श्याम शर्मा , नरेश कुमार कोषाध्यक्ष राजकुमार सिंह धीरज कुमार शर्मा दीपक श्रीवास्तव की सक्रिय भूमिका बनी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *