March 6, 2026
BIHAR

आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर इकाई के एक बार फिर नरेन्द्र कर्ण अघ्यक्ष बने. इस मौके पर उन्होंने कहा कि जनवरी 2024 में भारत सरकार ने सीजीएचएस के लिए सहमति सभी केन्द्रीय कर्मचारियों व अधिकारियों के लिए जमशेदपुर का चयन किया गया था।

आयकर कर्मचारी महासंघ जमशेदपुर इकाई के गौरव व सुजीत सुजित कुमार के साथ बिहार, झारखंड के उपाध्यक्ष अविनाश कुमार व युगल किशोर मेहता ने रांची में सीजीएचएस के निदेशक अरुण कुमार सिंह से मुलाकात कर सेवा प्रदान करने के अलावा बीएसएनएल के अधिकारियों से मुलाकात कर कार्य को गति देने का प्रयास कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो से मुलाकात करने के पश्चात भी अबतक सीजीएचएस सुविधा उपलब्ध नहीं हुआ है।

 चुनाव में नरेन्द्र कुमार कर्ण ने अपनेे प्रतिद्वंद्वी को 42 मतो से पर पराजित किया. जमशेदपुर इकाई के शाखा सचिव गौरव कुमार, कोषाध्यक्ष बिरमल हासंदा, तीन डेलिगेट सुजीत कुमार, नितेश श्रीवास्तव व घनश्याम चौबे को चुना गया. इस मौके पर अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार कर्ण ने चुनाव आयुक्त विनोद साहू शिवलाल सोय व सुमित रजक का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *