April 20, 2026
fire

गोपालपुर थाना क्षेत्र के डकाही वार्ड दो में झोपड़ीनुमा घर में अलाव से आग लग गई। इस दौरान घर में सो रही मां-बेटी की झुलसकर मौत हो गई। इसके अलावा चार बकरियों और एक गाय की भी मौत हो गई। एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग से तीन अन्य झोपड़ियां भी जल गईं। मृतकों में डकाही वार्ड संख्या दो निवासी बद्री राम की पत्नी सुगांती देवी (38) और पुत्री खुशबू कुमारी (15) है।

 पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कालेज सह अस्पताल (जीएमसीएच) बेतिया भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। गृहस्वामी बद्री राम ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10.30 बजे घर के सभी सदस्य खाना खाकर झोपड़ीनुमा घर में सोए थे। पास में गाय बांधी गई थी। वहां मच्छर भगाने के लिए अलाव जलाया गया था। अचानक झोपड़ी में आग पकड़ ली।

आग की तपिश पर बद्री राम की नींद खुली। उसने पास में सो रही पत्नी और बेटी को जगाने का प्रयास किया और गाय की रस्सी खोलने गया। तब तक रस्सी टूट गई। आंशिक रूप से गाय झुलस गई। पत्नी और बेटी को बचाने में बद्री राम भी झुलस गया। वहीं झोपड़ी में बंधी एक गाय और चार बकरियां झुलसकर मर गईं। इस बीच स्वजन ने बद्री राम की पत्नी व बेटी को निकालने की कोशिश की। तब तक पूरा घर आग की चपेट में आ गया। झोपड़ी गिर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *