लायंस डिस्ट्रिक्ट 322 का 60वां डिस्ट्रिक्ट कांफेेंस ‘समागम 2026’ का आयोजन 3 व 4 अप्रैल को नेशनल हाइवे स्थित होटल वेब इंटरनेशनल में किया जाएगा जिसमें जमशेदपुर, रांची, धनबाद, बोकारो, गढ़वा, हजारीबाग, देवघर, दुमका, गिरिडीह, डाल्टेनगंज, गया, साहाराम, औरंगाबाद समेत अन्य जगहों से 400 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। गुरुवार की शाम बिष्टुपुर स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेसवार्ता में आयोजन समिति के मीडिया चेयरपर्सन सीए विवेक चौधरी ने कहा कि डिस्ट्रिक्ट कांफें्रस का आयोजन उनके 2022-23 के बाद एक बार फिर किया जा रहा है। कांफ्रेंस में लायंस क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों का संगम होगा जिसमें दो दिनों तक प्रेरणा, सम्मान व सहयोग का वातावरण होगा।
उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य सेवा उत्कृष्टता को बढ़ावा देना, नेतृत्व को सशक्त बनाना व सदस्यों में करुणा और सेवा भावना को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का नेतृत्व पीएमजेएफ संजय कुमार व व कांफ्रेंस चेयरमैन राहुल वर्मा कर रहे हैं. कांफ्रेंस चेयरपर्सन राहुल वर्मा ने कहा कि 3 अप्रैल को सुबह नौ बजे से कार्यक्रम शुरू होगा जिसका उद्घाटन लायंस का झंडा फहरा कर किया जाएगा. इसके बाद कैबिनेट मीटिंग होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड में करीब 92 क्लब हैं जिनमें 3200 से सदस्य हैं जो अलग-अलग डे्रस में दिखेगें. इस दौरान फोटोग्राफी कांटेस्ट होगा। उन्होंने कहा कि शाम में करीब साढ़े छ: बजे कांफ्रेंस का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्लब के पूर्व इंटरनेशनल अध्यक्ष नरेश अग्रवाल, टाटा स्टील फाउंडेशन के सीईओ सौरव रॉय व इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय करेंगे।
लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर संजय कुमार ने कहा कि शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. 4 अप्रैल को सुबह में कैबिनेट बैठक होगी. उसके बाद मोटिवेशन सेशन का आयोजन किया जाएगा जिसमे मुम्बई मोटिवेटर राजीव पुरी आएंगे। उन्होंने कहा कि 4 अप्रैल को एजीएम भी होगा जिसमें डिस्ट्रिक्ट गर्वनर का चुनाव कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि शाम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर आयोजन समित पर राहुल वर्मा, संजय कुमार, मंजू सिंह, विवेक चौधरी, रीजन चेयरपर्सन अशोक खंडेलवाल, शशि गाडिय़ा, पी पुष्पलता, विनीता शाह, रुपेश कुमार, समीर खन्ना, धर्मेन्द्र सिंह समेत क्लब के अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
