February 24, 2026
SPORTS

इंडियन सुपर लीग में अब 27 फरवरी को जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ईस्ट बंगाल एफसी की चुनौती का सामना करेगी. जेएफसी का घर के बाहर पहला मैच होगा. जेएफसी के हेड कोच ओवेन कोयले ने कहा कि जेएफसी व ईस्ट बंगाल के बीच रिसोर्स में अंतर के बावजूद टीम कड़ी टक्कर देगी। जेएफसी के हेड कोच ओवेन कोयले ने लगातार दूसरी जीत के बाद  कोलकाता की बड़ी टीम की ताकत को माना, जिन्होंने इस सीजन में अपनी टीम बनाने में भारी इन्वेस्ट किया है. उन्होंने कहा कि ईस्ट बंगाल  ने जिन खिलाडय़िों को साइन किया है, विदेशी खिलाडिय़ों व यहां तक कि भारतीय खिलाडिय़ों पर भी बहुत पैसा खर्च किया है, हालांकि उन्होंने कहा कि लीग में सफलता सिर्फ फाइनेंशियल पावर से तय नहीं होती है।

उन्होंने यह दिखाया है कि एक बहुत अच्छी टीम बनाने के लिए आपके पास सबसे बड़ा बजट होना ज़रूरी नहीं है, और हम यही करने की कोशिश कर रहे हैं. जेएफसी अपने शुरुआत के दो मैचों में छ:अंकों के साथ इस मैच में मजबूत मोमेंटम के साथ उतर रही है, जो इस छोटी लीग कैंपेन में इस तरह की शुरुआत जरूरी माना जा रहा. उन्होंने अगर आपकी शुरुआत धीमी होती है, तो अचानक आप पीछे छूटने लगते हैं और यह बहुत मुश्किल हो जाता है. इसीलिए हमने प्री-सीजऩ में गेम जल्दी जीतने की सोच व इच्छा रखने के बारे में बात की थी ताकि हम खुद को टॉप टीमों में शामिल होने का मौका दे सकें. उन्होंने कहा कि जब 5 या 6 पास करते हैं और बॉल को अच्छी तरह से मूव करते हैं, तो हम एक बहुत अच्छी टीम बन सकते हैं।

उन्होंने कहा कि युवा सनन में बहुत टैलेंट है, वह वाइड एरिया में थोड़ा मैजिक करता है, खतरनाक बॉल डालता है व विंसी वही करता है जो मैं अपने प्लेयर्स से करने को कहता हूं, चीजों पर अटैक करता है और रिबाउंड पर अटैक करता है। उन्होंने कहा कि पहले दो गेम में दो क्लीनशीट हासिल करना बेहतर रहा. जेएफसी अब अपना फोकस कोलकाता में होने वाले मैच पर लगाएगी, जहां कॉयल को एक और मुश्किल टेस्ट की उम्मीद है. उन्होंने कहा कि अगर अपना बेस्ट परफॉर्म करते हैं, तो यह एक ऐसा गेम है जिसे हम जीत सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *