December 8, 2025
news 1

बर्थ डे के दिन ही एक मासूम जिंदा जल गया। रविवार की शाम करीब 4:00 बजे वह अपने तीन दोस्तों के साथ खलिहान में पुआल के ढेर पर खेल रहा था। इसी दौरान आग लग गई। तीन बच्चे वहां से किसी तरह जान बचाकर भाग गए, लेकिन शिवम (3) वहां से नहीं भाग सका। आग लगने के बाद तीनों बच्चों ने शोर मचाया।

बच्चों की शोर सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दिल दहला देने वाली यह घटना बघो गांव की है। बताया जाता है कि प्रकाश पंडित के बेटे का जन्मदिन था और इसकी तैयारी जोरों से चल रही थी। जन्मदिन मनाने के लिए कुछ रिश्तेदार भी आए थे। प्रकाश पंडित मुंबई में मजदूरी करते हैं और हाल ही में गांव आए थे। शिवम दो भाई था। बड़ा भाई अशोक (6) साल का है।

शिवम की मौत के मां संतोषी देवी व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की जानकारी मिलते ही बीचकोड़वा थानाध्यक्ष राहुल कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करामे से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने बताया कि शिवम अपने तीन पड़ोसी दोस्तों के साथ खलिहान में पुआल के ढेर पर खेल रहा था। इसी दौरान आग लग गई। आग कैसे लगी, इसके बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई। तीन बच्चे वहां से सुरक्षित निकल गए पर शिवम आग की लपटों के बीच घिर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *